कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों को अक्टूबर महीने का वेतन भुगतान करने से पहले शिक्षा विभाग उनके सेवा संबंधी अभिलेखों और आंकड़ों की जांच करेगा। वेतन भुगतान की प्रक्रिया में किसी तरह की त्रुटि नहीं रहे, इसके लिए विभाग ने सत्यापन अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत शिक्षकों की सूची में दर्ज विवरण का विभागीय पोर्टलों पर उपलब्ध आंकड़ों से मिलान किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने विभिन्न शिक्षक संवर्गों के अभिलेखों की जांच के लिए कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है। विभाग ने सत्यापन का काम 22 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तीन दिनों में शिक्षकों का डाटा जमा करने का निर्देशतीन पोर्टलों के आंकड़ों का मिला...