Katihar News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सीबीसीएस सेकंड सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2025 -29 परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में शुक्रवार को संपन्न हो गई। जिला में भी डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज, एमजेएम महिला कॉलेज, सीताराम चमडिया डिग्री कॉलेज, सीमांचल बीएड कॉलेज और कटिहार टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। महिला कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अंजू कुमारी सिंहा और सहायक राजेश कुमार दास ने बताया कि अंतिम दिन एम आई सी की परीक्षाएं हुई। प्रथम पाली में इतिहास विषय में 377 बॉटनी में 57 मैथ और एचआरएम में 2-2, होम साइंस में 14 फिलासफी में 144 केमिस्ट्री और फिजिक्स में 21-21 मार्केटिंग में 29 और जूलॉजी में 36 तथा द्वितीय पाली में 413 परीक्षार्थी शामिल हुए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.