Katihar News: शहीद शुभम चौक पर भीषण जाम से परेशान रहे वाहन चालक व राहगीर
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई नगर क्षेत्र के शहीद शुभम सिंह चौक पर बुधवार को भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण आमलोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदार और व्यापारी भी प्रभावित हुए। शहीद शुभम सिंह चौक से अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहीं हैं। जाम के कारण देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। जाम के कारण अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय पहुंचने वाले लोगों सहित अनुमंडल अस्पताल जाने वाली एम्बुलेंस, स्कूली बच्चों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.