कटिहार, अक्टूबर 10 -- कटिहार में इंडिया गठबंधन का धरना Katihar News: कटिहार, निज संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग और लोकतंत्र पर सत्ताधारी दल द्वारा किए जा रहे प्रहार को लेकर शनिवार को इंडिया गठबंधन ने शहीद चौक पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगता था मानो शहीद चौक दिल्ली का जंतर मंतर बन गया हो। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री डॉ राम प्रकाश महतो, माले के पूर्व विधायक महबूब आलम, सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव, राजद नेता भोला पासवान और असीम भौमिक ने किया। अपने अलग-अलग संबोधन में इन नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के कारनामों की चर्चा करते हुए भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। तथा इस्तीफा दिए जाने तक आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि देश में अघोषित आपात की स्थिति पैदा कर दी गई है। ज्ञानेश...