Katihar News: शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, निगम ने शुरू की फागिंग
कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप से लोगों को निजात दिलाने के लिए फागिंग करने को लेकर रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर के आधार पर निगम क्षेत्र में फागिंग कराने का काम शुरू किया गया है। गुरूवार को वार्ड 27 व 28 में निगम के कर्मियों द्वारा फागिंग मशीन से फागिंग की गई। निगम के कनीय अभियंता अजय सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में फागिंग कराई जाएगी। बरसात के मौसम में मच्छर व अन्य कीड़े-मकोड़े का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। मच्छरों के काटने से डेंगू सहित अन्य तरह की बीमारी होने का खतरा होता है। शहर में कई स्थानों पर नाला जाम होने की समस्या भी है। इस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। शाम होते ही लोगों का घरों में बैठना तक मुश्किल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.