Katihar News: शराब लेकर जा रहे पूर्णिया के एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। अमदाबाद थाना क्षेत्र होकर ऑटो से भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे पूर्णिया जिले के रौतारा के एक युवक को गिरफ्तार करने में थाना पुलिस सफल रही। गुप्त सूचना पर पुलिस ने गोविंदपुर से संदिग्ध ऑटो का पीछा करते हुए प्रखंड मुख्यालय के समीप उसे रोककर तलाशी ली।
तलाशी में शराब की बरामदगी तलाशी के दौरान ऑटो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। इस बाबत थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि उक्त कार्रवाई में गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान पूर्णिया जिले के रौतारा निवासी जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। जब्त ऑटो की तलाशी लेने पर सीट के अंदर बनाए गए गुप्त खांचे से करीब 140 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी आरोपित के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत केस दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.