Katihar News: शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन गिरफ्तार,जेल
कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को अमदाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपालपुर चौक पर कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: शराब पीकर हंगामा करते तीन दबोचे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.