कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाला पंचायत के खुशहालपुर गांव में शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि खुशहालपुर निवासी ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसके पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हैं। आवेदन के आधार पर थाना अध्यक्ष ने प्राणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...