Katihar News: शराब के नशे में धुत पांच गिरफ्तार, जेल भेजे गए
कटिहार, जुलाई 19 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोलाघाट के पास कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। मौके पर पांच लोग शराब के नशे में उत्पात मचाते मिले। सभी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद मेडिकल जांच कराई गई। इसके उपरांत सभी पांचों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.