कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। खेती को अधिक लाभकारी, लागत-कुशल और टिकाऊ बनाने के लिए कृषि विभाग ने बुधवार को जिले के सात प्रखंडों में किसान गोष्ठियां आयोजित कीं। कुरसेला, कटिहार, कोढ़ा, बरारी, कदवा, बलरामपुर और मनिहारी में आयोजित गोष्ठियों में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विभागीय योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों की स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनके तकनीकी समाधान भी सुझाए गए। गोष्ठियों में कृषि विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों ने किसानों के साथ सीधा संवाद किया। फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया गया.

कदवा में डीएओ ने किया गोष्ठी का शुभारं...