Katihar News: विश्वकर्मा पूजा--जिले में आस्था एवं विश्वास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजन
कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को जिलेभर में आस्था एवं विश्वास के साथ मनाई गई। औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, वर्कशॉप, निर्माण इकाइयों समेत विभिन्न सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई। भगवान विश्वकर्मा की आराधना और वैदिक मंत्रोच्चार से संस्थानों का माहौल भक्तिमय बना रहा। कर्मचारियों और कामगारों ने अपने कार्यस्थल पर मशीनों, औजारों और तकनीकी उपकरणों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह होते ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न प्रतिष्ठानों में विश्वकर्मा पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। पूजा स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। कई स्थानों पर दिनभर धार्मिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.