कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: अमदाबाद,संवाद सूत्र स्थानांतरण के बाद विरमित होने के दो दिन बीतने के बावजूद राजस्व कर्मचारी ने कई दाखिल-खारिज के केस को जनरेट किया। प्रखंड के राजस्व कर्मचारी चौकिया पहाड़पुर, बैदा एवं लखनपुर पंचायतों में पदस्थापित थे। इनका स्थानांतरण भागलपुर हो चुका था। 28 जुलाई को वे आधिकारिक तौर पर विरमित हो गए थे। इसके बावजूद 30 जुलाई को इनके द्वारा तीन दर्जन से अधिक दाखिल-खारिज केस जनरेट किया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचल पदाधिकारी हिंदुजा भारती ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...