Katihar News: विद्युत कार्यपालक अभियंता ने की पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के कर्मी की बैठक
कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: बारसोई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रशांत कुमार मंजू की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने और बकायेदारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश सुपरवाइजर व एमआरसी को दिया गया। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए कनीय अभियंताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सोलर लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश सोलर वेंडरों को दिया गया। बैठक में सहायक व कनीय विद्युत अभियंता, लाइनमैन एवं सोलर वेंडर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विद्युत कार्यपालक अभियंता ने की पदाधिकारी एवं बिजली विभाग के कर्मी के साथ की बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.