कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। सालमारी के हरदेई देवी पन्नालाल शारदा विद्यालय में शुक्रवार को कंप्यूटर केंद्र का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक निर्देशक के के बुबना, पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल, जीएसटी कमिश्नर ज्योति बुबना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय में कंप्यूटर केंद्र खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। आज के युग में डिजिटल शिक्षा का युग है। यह व्यवस्था इस विद्यालय में शुरू किए जाने पर विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद दिया। वहीं इस कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के निर्देश आशुतोष मुखर्जी, प्राचार्य सुनील कुमार, शिक्षक रवि सरकार, कौशल,कपिल, करन, विपिन,मो अफसर आलम,शिक्षिका नमिता सिन्हा, पिंकी सिंह, प्रियंका सिंह, ...