Katihar News: विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
कटिहार, अगस्त 14 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर के के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गुरूवार को तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाध्यापक मोहम्मद इश्तियाक हैदर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस व वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल विद्यार्थी भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से लेकर प्रखंड मुख्यालय, अंचल कार्यालय होते हुए प्राणपुर गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर प्रमुख अमित कुमार साह, बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकांत विश्वास,बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Siwan ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.