कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण की प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गयी।जनसुनवाई के दौरान चार पंचायतों के कुल 36 प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में किए गए सामाजिक अंकेक्षण की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सरकारी विद्यालयों की जमीनी हकीकत और विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की स्थिति सामने आयी।सामाजिक अंकेषण के दौरान विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति, पोशाक राशि, नामांकन, भवन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित स्थिति की जांच की गई। जनसुनवाई में कई विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों को सार्वजनिक रूप से रखा गया। ग्रामीणों एवं संबंधित प्रतिनिधियों ने कई विद्यालयों में जर्जर भवन, बदहाल शौचा...