Katihar News: विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान
कटिहार, अगस्त 18 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई ने सोमवार को कटिहार के विभिन्न विद्यालयों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में सदस्यता अभियान चलाया। जिला सदस्यता प्रमुख रवि सिंह ने कहा कि यह सदस्यता अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। इस बार जिले में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान से परिषद के सदस्य परिसरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं ,भ्रष्टाचार,अनाचार की जानकारी प्राप्त करेंगे। परिषद की की सदस्यता ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं से समाज में अस्पृश्यता, अमीरी- गरीबी, ऊंच नीच जैसे भावों को मिटाकर समरस समाज के निर्माण में सहभागी बनने का निवेदन किया। सदस्यता अभियान में जुड़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को साथ लेकर परिषद आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.