कटिहार, जुलाई 25 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड के पश्चिम टोला गांव वार्ड आठ में सात निश्चय योजना के तहत स्थापित नल-जल योजना बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। योजना के तहत लगाए गए कई नल क्षतिग्रसत हो चुका है। कई स्थानों पर पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हालत में है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश नल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और भी गंभीर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। स्थानीय वार्ड सदस्य अब्दुल बारीक उर्फ बबलू,मो. आरिफ, मो. आजाद, मो. आफताब एवं अन्य ग्रामीणों ने टूटे नल की मरम्मत करा जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की। इस संबंध में पीएच...