कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: कटिहार। कटिहार बार काउंसिल के पूर्व सचिव एवं 70 वर्षीय वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव का पटना स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अविनाश यादव के निधन पर सांसद तारिक अनवर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सांसद तारिक अनवर ने अपने शोक संदेश में कहा कि वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव का व्यक्तित्व बेहद मिलनसार था। उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अविनाश यादव के आवास पर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अधिवक्ता कुमोद सहाय के निधन पर शोकसभा कल अविनाश यादव के निधन पर कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, प्रो विनोद यादव, पूर्व विधा...