Katihar News: वज्रपात से बचाव के लिए 80 पंचायतों में दौड़ेंगे चार जागरूकता रथ
कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। वज्रपात की एक चूक जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। खेतों में काम करने वाले किसानों से लेकर खुले मैदानों में रहने वाले ग्रामीणों तक, आकाशीय बिजली का खतरा हर साल जान-माल का नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में लोगों को समय रहते सतर्क करने और आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के तरीके बताने के लिए कटिहार जिले में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत चार एलईडी युक्त वज्रपात सुरक्षा रथ अगले 10 दिनों तक जिले के सभी 16 प्रखंडों की 80 संवेदनशील पंचायतों में पहुंचेंगे। इन वाहनों के जरिए ग्रामीणों को वीडियो, ध्वनि संदेश, पंपलेट और मॉकड्रिल के माध्यम से वज्रपात समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी दी जाएगी। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन के तत्वावधान में सोमवार को समाहरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.