कटिहार, सितम्बर 25 -- Katihar News: कोढ़ा। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेत-खलिहान में तैयार धान की फसल को बारिश और तेज हवा से नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में धान की कटाई युद्ध स्तर पर चल रही थी। किसान कटाई के बाद धान को खलिहान में लाकर तेज धूप में सुखाने में जुटे थे। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। लगातार बारिश के कारण कई खेतों में तैयार धान की फसल तेज हवा के साथ जमीन पर गिर गई है। वहीं, कटाई के बाद खेत और खलिहान में रखे धान को भी सुरक्षित रखने में किसानों को परेशानी हो रही है। बारिश के कारण धान में नमी बढ़ने से उसके खराब होने की आशंका भी बनी हुई है। किसान शंभू कुमार सिंह का कहना है कि इस समय...