Katihar News: रोशना थाना के नए थानाध्यक्ष बने नित्यानंद सिंह
कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र । बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित रोशना थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में नित्यानंद सिंह ने सोमवार को योगदान किया।नवनियुक्त थानाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आम लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल देने की अपील की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नए थानाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उम्मीद जताया कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रोशना थाना क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpu...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.