कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। विज्ञान, रोबोटिक्स, कोडिंग और आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक ज्ञान से उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की पहल शुरू हुई है। इसी कड़ी में नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जिलाधिकारी छात्र संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कोढ़ा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला में रोबोशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने शामिल होकर विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और नवाचार से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन भी किया। किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोग पर जोर

रोबोशाला कार्यक्रम का उद्देश्य और गतिविधियां रोबोशाल...