कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिला नियोजनालय के तत्वावधान में शनिवार को संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, डहेरिया में जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला लगा। निजी क्षेत्र के 23 नियोजकों ने युवाओं को रोजगार के अवसर दिए। मेले में कुल 1557 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें 554 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद तारिक अनवर, कटिहार विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, डीएम आशुतोष द्विवेदी और नगर निगम की महापौर उषा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने इसे निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों के नियोजकों से संपर्क कर युवा बायोडाटा देकर रोजगार पा सकते हैं। युवाओं को जरूरत के अनुसार कौश...