Katihar News: रेलवे कोर्ट का जिला जज ने किया निरीक्षण, हाजत से लेकर रेनोवेशन तक का लिया जायजा
कटिहार, जुलाई 21 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 स्थित रेलवे न्यायालय में सोमवार को उस समय हलचल बढ़ गई, जब रेलवे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज सबसे पहले रेलवे कोर्ट के हाजत पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाजत की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: निर्माणाधीन न्यायालय की धीमी प्रगति पर डीएम ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.