Katihar News: रिश्वत लेते वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी निलंबित
कटिहार, जुलाई 26 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि सोशल मीडिया पर 95 हजार रुपये रिश्वत लेने संबंधी वीडियो वायरल होने के मामले में जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। बारसोई अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुमंडलीय राजस्व कार्यालय, मनिहारी निर्धारित किया गया है। डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में राजस्व कर्मचारी को राजस्व संबंधी कार्य के निष्पादन के एवज में अवैध रूप से रिश्वत की राशि लेते हुए दिखाया गया है। प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर प्रतीत होने तथा सरकारी सेवक के आचरण, कर्तव्यनिष्ठा एवं लोकसेवा की गरिमा के प्रतिकूल पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।मामले की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.