Katihar News: राहत की बारिश, अब गरज के साथ झमाझम के आसार
कटिहार, जुलाई 7 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता मंगलवार की अहले सुबह हुई हल्की बारिश ने कटिहारवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि वातावरण में नमी बढ़ने से मौसम पूरी तरह मानसूनी हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिक नमी के कारण यह 36 डिग्री जैसा महसूस हुआ। हवा की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की आशंका जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 8 से 11 जुलाई तक लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है। इन चारों दिनों में वर्षा की संभावना 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। आठ जुलाई को करीब 27 मिमी, नौ जुलाई को 25 मिमी, दस जुलाई को 14 मिमी तथा 11 जुलाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.