कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को जिले में खेल भावना और फिटनेस का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। खेल भवन से लेकर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी तक मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर युवाओं को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अभ्यास का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा व कौशल का प्रदर्शनखेल भवन में आयोजित प्रतियोगिताएँ खेल विभाग एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में खेल भवन में कुश्ती और बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि नवोदय विद्यालय में फुटबॉल सहित कई मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। खेल भवन में कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय हॉकी के महानायक एवं पद्म भूषण मेजर ध्यान...