कटिहार, जुलाई 28 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड स्थित हसनगंज भासना मुख्य सड़क रामनगरबंशी गांव में सोमवार की संध्या लगभग 05 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति हसनगंज बाजार से सब्जी लेकर अपने घर टुपकिया गांव जा रहे थे कि अचानक सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं घटना में किसी का सिर फट गया तो किसी का पांव टूट गया। सड़क हादसे को लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है। मौके पर वार्ड सदस्य अनारुल हक व समाजसेवी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी घायल व्यक्ति टुपकिया गांव के रहने वाले हैं, जो खेतों में धान रोपनी कर हसनगंज बाजार में सब्जी लेकर बाइक पर सवार अपने घर टुपकिया गांव जा रहे थे कि अचानक रामनगरबंसी गांव समीप अनियंत्रित...