कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार। स्थानीय राजेंद्र आश्रम, जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वी जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में एवं लाल बहादुर शास्त्री की 122वी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया एवं उनके विचारों को याद किया गया। वहां से सभी कांग्रेस नेताओं की टोली शहर के हृदय स्थल शहीद चौक पहुंच कर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- Katihar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल का स्वच्छता अभियानकार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने क...