Katihar News: राजस्व कर्मचारी की कमी से लोगों को हो रही परेशानी
कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: आजमनगर एक संवाददाता। अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी का तबादला हो जाने का एक सप्ताह से अधिक समय हो गया। अंचल कार्यालय में अभी तक एक भी राजस्व कर्मचारी के द्वारा योगदान नहीं दिया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अंचल कार्यालय से स्थानांतरित हुए कर्मचारी जब यहां से चले गए तो अब तक कोई भी राजस्व कर्मचारियों के द्वारा आजमनगर अंचल कार्यालय में योगदान क्यों नहीं दिया गया है। इससे लोगों को अपने कार्यों को लेकर परेशानी हो रही है। इस संबंध में अंचल अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में राजस्व कर्मचारियों ने योगदान दे दिया है। दो तीन दिन के भीतर आजमनगर अंचल कार्यालय में नए राजस्व कर्मचारी अपना योगदान दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.