कटिहार, अक्टूबर 10 -- कटिहार में दलहन की खेती को बढ़ावा Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। कभी गंगा व कोसी के दियारा इलाके में दलहन की खेती व्यापक पैमाने पर होती थी। दो दशक पूर्व तक बरारी, मनिहारी, अमदाबाद व कुरसेला के दियारा इलाके में मसूर, मुंग व कलाई की फसल बंपर होती थी। दलहन की खेती में मसूर की खेती को लेकर यह यह क्षेत्र जाना जाता था। मक्का खेती की ओर किसानों के बढ़ते रूझान और प्रतिकूल मौसम के कारण दलहन की खेती से किसान विमुख होने लगे। डेढ़ दशक पूर्व तक जिले में 600 हेक्टेयर में दलहन की खेती होती थी। बाद में इसका रकबा घटकर 400 हेक्टेयर तक हो गया। अरहर की खेती यहां बहुत कम होती है। बाढ़ और मक्का जैसी नगदी फसल के कारण दलहन की खेती भी गुम हो गई। अब कृषि विभाग ने दलहन की खेती का रकबा बढ़ाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। जिला कृषि पदाधिका...