कटिहार, अगस्त 28 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को इस बार पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर कटिहार के बाजार रंग-बिरंगी राखियों, उपहारों और मिठाइयों से सज गए हैं। शहर के एमजी रोड, मंगल बाजार, बड़ा बाजार, फलपट्टी, बीएसएनएल रोड, गुरुद्वारा रोड, मिरचाईबाड़ी समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बहनें भाइयों के लिए आकर्षक राखियां और उपहार खरीद रही हैं, वहीं मिठाई दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। कार्टून से चांदी तक, हर तरह की राखियों की मांग यह भी पढ़ें- Araria News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार आज, तैयारी पूरीइस बार बाजार में बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली राखियां इस बार बाजार में बच्चों के लिए...