Katihar News: युवा पीढ़ी को बचाने सड़क पर उतरे ग्रामीण, स्मैक और नशीले इंजेक्शन की चपेट में कुछ युवा
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र में कथित नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे इस इलाके में लंबे समय से स्मैक, नशीले इंजेक्शन और शराब के अवैध कारोबार होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, नलसर पंचायत के गोविंदपुर गांव के लोगों ने एक युवक को कथित रूप से स्मैक खरीदकर लौटते समय पकड़ लिया। ग्रामीणों का दावा है कि उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक और नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान युवक ने कथित तौर पर उस स्थान की जानकारी भी दी, जहां से उसने नशीले पदार्थ खरीदे थे। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन करते हुए नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.