Katihar News: मौसी की शादी में नानी के घर आई बालिका की महानंदा नदी में डूबने से मौत
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: बारसोई, निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड के चांदपारा पंचायत स्थित धचना ग्राम में एक बालिका रुखसार खातून(7वर्षीय) की मृत्यु उसके ननिहाल के निकट स्थित महानंदा नदी में डूब जाने के चलते हो गयी हैं। मृत बालिका रुखसार आजमनगर प्रखंड स्थित बौला निमोल ग्राम निवासी मोहम्मद सेमफुल की पुत्री बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका धचना ग्राम में अपने माता पिता के संग अपनी मौसी की शादी में आई हुई थी। परिजनों ने बताया कि रुखसार सोमवार की दोपहर से ही लापता थी। परिजनों के मुताबिक वे लोग इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे कि रुखसार पड़ोसी रिश्तेदार के घर पर बच्चों के संग खेल रही होंगी। परंतु देर तक बच्ची का आता-पता नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया। चूंकि घर के नजदीक महानंदा नदी बहती है तो परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.