कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि अनुमंडल अस्पताल बारसोई में इलाजरत मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में बारसोई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह अनुमंडल अस्पताल में एक मरीज का मोबाइल चोरी कर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। तभी अस्पताल में मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और तत्काल बारसोई पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई। यह भी पढ़ें- Chapra News: खुजली वाला पदार्थ डाल युवती के बैग से उड़ाए 35 हजार, आरोपी गिरफ्तार पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के ब...