कटिहार, अगस्त 19 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बलरामपुर प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, कल्याणगांव का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट क्लास, पठन-पाठन व्यवस्था और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित पढ़ाई को देखा तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं स्तरीय शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बच्चों की पढ़ाई का आकलन किया और कहा कि विद्यार्थियों की बुनिय...