कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। कटिहार जिले के 20 सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ अनुशासन, नियमित उपस्थिति और विद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन विद्यालयों को केवल नाम का आदर्श विद्यालय बनाने के बजाय यहां शिक्षण व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्धारित निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। नई व्यवस्था के तहत आदर्श विद्यालयों के परिसर में यथासंभव पुलिस बल का आवासन नहीं कराया जाएगा। साथ ही इन विद्यालयों को...