Katihar News: मेहरबान रहेगा मानसून, लेकिन बढ़ेगा फसलों पर खतरा
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से लेकर 25 अगस्त तक जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की प्रबल संभावना है। बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आएगी, लेकिन लगातार नमी, जलजमाव और बढ़ती उमस खरीफ फसलों के लिए नई चुनौती भी खड़ी कर सकती है। ऐसे में धान, मक्का, दलहन और सब्जी उत्पादक किसानों को अगले पांच दिनों तक खेतों की नियमित निगरानी और वैज्ञानिक तरीके से फसल प्रबंधन करना होगा। शुक्रवार शाम जिले का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 40 डिग्री रहा। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और वातावरण में नमी 96 प्रतिशत तक पहुंच गई। शुक्रवार को करीब 70 प्रतिशत बारिश की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.