कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: मनिहारी नि स मृतक के परिजनों को दो दिनो के अंदर मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत करने को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता ने प्रखंड अपने अध्यक्षता में सभी पंचायत के मुखिया,वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि सभी पंचायतों में एक चिन्हित मोक्षधाम में शव का अंतिम संस्कार के उपरांत परिजन सबंधित वार्ड सदस्य को इसकी सूचना देंगे। सूचना मिलने के दो दिनो के अंदर मृतक के परिजनो को मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। बीपीआरओ ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य मृतक के परिजनो को आसानी से मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना है । उन्होने सभी मुखिया तथा वार्ड सदस्यों से इस पर अमल करते हुए कारवाई सुनिश्चित करने का अपील किया। मौके पर मुखिया जरजीस आलम, पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि ललन...