कटिहार, जुलाई 17 -- Katihar News: प्राणपुर,संवाद सूत्र। प्राणपुर थाना क्षेत्र के पथरवार पंचायत अंतर्गत मचौला संथाली टोला के समीप पुल के नीचे युवक का शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जिस मामले को पहले संदिग्ध मौत माना जा रहा था, अब मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर तीन युवकों को नामजद अभियुक्त और दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कराया है। मृतक की पहचान पथरवार पंचायत के मचोला निवासी सोनू कुमार मंडल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले सोनू गांव के कुछ युवकों के साथ घर के समीप मचान पर बैठा था। देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव पुल के नीचे बरामद हुआ।

परिजनों के आरोप परिजनों द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोनू के साथ मारपीट...