कटिहार, अक्टूबर 29 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोसी और सीमांचल के व्यापारिक केंद्र कटिहार में त्योहारों, शादी-विवाह और मांगलिक आयोजनों के दौरान दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। मंगलबाजार, बड़ा बाजार, एमजी रोड, न्यू मार्केट और मिरचाईबाड़ी से लेकर बारसोई, आजमनगर, मनिहारी, बरारी, प्राणपुर, कुरसेला और अमदाबाद के हाट-बाजारों तक खाद्य पदार्थों का कारोबार फैला है। हर दिन हजारों परिवार इन्हीं बाजारों से खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं। लेकिन खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका सामने आने पर उसकी वैज्ञानिक जांच की व्यवस्था कितनी मजबूत है, यह बड़ा सवाल है। 'हिन्दुस्तान' के मिलावट विरोधी अभियान के छठे दिन की पड़ताल में सामने आया कि जिले में समर्पित खाद्य जांच प्रयोगशाला नहीं होने से नमूनों की जांच के लिए पटना पर निर्भरत...