कटिहार, अगस्त 23 -- Katihar News: बारसोई। बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापाड़ा घाट में ग्रामीणों के सहयोग से नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। नौका दौड़ को लेकर ग्रामीणों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में मालापाड़ा और कसवाटोली की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कसवाटोली ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबले वहीं दूसरे सेमीफाइनल में आलमपुर और बीनटोली के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बीनटोली की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला बीनटोली और कसवाटोली के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में बीनटोली की टीम ने जीत दर्ज कर नौका दौड़ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्र...