कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। ऋषि भवन में मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष गोपाल दधीचि ने की। बैठक की जानकारी देते हुए सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि नरोत्तम जोशी के निधन के बाद पद रिक्त था। विचारोंपरान्त रघुनंदन जोशी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व गठित कार्यकारिणी समिति यथावत कार्यरत रहेगी। कोषाध्यक्ष दिनेश दधीचि ने भवन के नवीनीकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। समाज एवं संस्था को संबल प्रदान करने हेतु पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार 17 नए ट्रस्टियों को ट्रस्ट में शामिल करने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। भवन नवीनीकरण का कार्य सुचारू रूप से चालू रहे इसके लिए आवश्यकता अनुसार किसी भी सदस्य से सहयोग हेतु अध्यक्ष को भारित किया गया। बै...