Katihar News: मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं का धरना
कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, पटना के आह्वान पर मंगलवार को बारसोई प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय बारसोई के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष बीबी महबूबा खातून ने की।इस दौरान सेविका-सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम कर रही हैं। लेकिन उनके मानदेय और सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया है। संघ का कहना है कि कम मानदेय में सेविका-सहायिकाओं से लगातार बढ़ते काम का दबाव लिया जा रहा है जिससे उनमें आक्रोश है。 यह भी पढ़ें- पांच सूत्री मांगों को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.