कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय सभागार में विशेष कैंप आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कैंप में पात्र लाभुकों का ऑनलाइन पंजीकरण, लंबित आवेदनों का निष्पादन तथा तकनीकी और प्रक्रियागत त्रुटियों के त्वरित सुधार की प्रक्रिया पूरे दिन चलती रही। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के विशेष अभियान में झारखण्ड पूरे देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां जिला राज्य में द्वितीय स्थान परकैंप का आयोजन दरअसल, हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मनिहारी, बरारी, मनसाही और बारसोई, जबकि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अमदाबाद...