Katihar News: मां के दरबार में झुके शीश, सुख समृद्धि के लिए मांगी मन्नतें
कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र में कटिहार की फिजा पूरी तरह भक्तिरस में डूबी है। शहर से लेकर गांवों तक देवी आराधना की धूम है। बुधवार को नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में घंटियों की गूंज, शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया। पुष्प, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। मां के जयकारों से शहर और प्रखंडों के शक्तिपीठों का वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर उठा। सुबह से ही मंदिरों में लगी रही कतार यह भी पढ़ें- Katihar News: कपूर की खुशबू, ढाक की थाप और मां के जयकारे से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.