कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई प्रखंड अंतर्गत महेशपुर पंचायत के बासकोटा वार्ड संख्या दस में रिक्त आशा पद पर चयन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। वार्ड की निवासी नासिया परवीन एवं महरुन्निसा खातून ने चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: आवास योजना की सूची सत्यापन को लेकर पंचायतों में होगी आमसभाशिकायती पत्र का संदर्भ वहीं बिहार विधान परिषद के सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए कटिहार जिलाधिकारी को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। डीएम को भेजे पत्र में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा है कि उन्हें वार्ड संख्या-10 की निवासी नासिया परवीन एवं महरुन्निस...