कटिहार, अगस्त 18 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एमजेएम महिला कॉलेज में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी ने बताया कि इस अवधि में स्वच्छता अभियान, तिरंगा यात्रा रैली, तिरंगा सेल्फी अभियान ,पौधा रोपण, देश भक्ति गीत एवं कविता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता एवं स्वतंत्रता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ,शिक्षिकाओं एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर दीपाली मंडल ने की। डॉ अंबिका, डॉ अंजू ,डॉक्टर रंभा,डॉक्टर श्वेता कुमारी, रणविजय, डॉक्टर पूर्णिमा ,डॉक्टर शगुफ्ता,डॉक्टर नम्रता चौबे, केंदुला सिंह, राजेश दास...