Katihar News: महिलाओं ने की बूढ़ी माता की पूजा अर्चना, निकाली कलश यात्रा
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता गाड़ीघाट में अवस्थित काली मंदिर प्रांगण में बूढ़ी मां की पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों महिलाओं ने घर-परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना के साथ भाग लिया। पूजा-अर्चना के क्रम में महिलाओं ने मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा निकाली यह कलश शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों से गुजराती हुए मसानघाट पहुंची जहाँ महिलाओं ने विधि-विधान से पवित्र जल भरकर भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए मंदिर प्रांगण लौटीं। वहीं पूजा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर बूढ़ी मां की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.